फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अब गांव में होगा ग्रामीणों की समस्याओं का समाधान : डीएम

Fri, 12 Dec 2025 01:18 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, श्रावस्ती
विज्ञापन
सागरगांव में आयोजित चौपाल में लगे स्टॉल पर मौजूद डीएम, एसपी व अन्य। - संवाद
विज्ञापन
तुलसीपुर। जमुनहा क्षेत्र के ग्राम सागरगांव में डीएम अश्विनी कुमार पांडेय की अध्यक्षता में बृहस्पतिवार को गांव की समस्या का, गांव में करें समाधान कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान चौपाल लगाकर लोगों की समस्याओं को सुनकर उसका समाधान किया गया। चौपाल में स्टॉल लगाकर लोगों विभागीय योजनाओं की जानकारी भी दी गई।
विज्ञापन


चौपाल में डीएम ने कहा कि सरकार सभी पात्र लोगों को योजनाओं का लाभ देने के लिए प्रतिबद्ध है। ग्रामीणों की समस्याओं का निस्तारण गांव में ही किया जाएगा। इसके लिए इस चौपाल का आयोजन किया गया है। साथ ही समस्याओं को पंजिका में सूचीबद्ध कर निर्धारित समय सीमा में उसका समाधान भी कराया जाएगा।

एसपी राहुल भाटी ने कहा कि सीमावर्ती गांवों के लोगों को सरकार की विभिन्न योजनाओं से जोड़ा जाएगा। साथ ही वंचित लोगों को चिह्नित कर लाभान्वित किया जाएगा। सीडीओ ने कहा कि गांवों के विकास के लिए जिम्मेदार अधिकारी खंड़जा, नाली, तालाब, पात्रों को पेंशन व पात्रों को आवास के लिए कार्ययोजना तैयार करें।
विज्ञापन


चौपाल में समाज कल्याण, प्रोबेशन, स्वास्थ्य, जल निगम, खाद्य एवं रसद विभाग, पंचायतीराज, उद्योग विभाग, ग्रामोद्योग विभाग, राष्ट्रीय आजीविका मिशन सहित अन्य विभागों के स्टाॅलों पर लोगों को योजनाओं की जानकारी दी गई। इस मौके पर लोगों को बाल विवाह पर रोकथाम के लिए शपथ दिलाई गई। इस मैके पर विभागीय अधिकारी व कर्मचारी मौजूद रहे।


चौपाल में आईं 266 शिकायतें
चौपाल में विभिन्न विभागों से संबंधित कुल 266 शिकायतें आईं, जिसमें से 211 का मौके पर ही निस्तारण कर दिया गया। इस दौरान बिजली विभाग की 13, राजस्व की चार, खाद्य एवं रसद विभाग की 10, आईसीडीएस की 12, आयुष्मान कार्ड की 14, स्वास्थ्य की 158, एनआरएलएम की पांच व पंचायती राज की नौ शिकायतें शामिल हैं। इसी तरह कृषि विभाग की 17 व समाज कल्याण विभाग की 24 शिकायतें आईं। डीएम ने सभी संबंधित अधिकारियों को शेष शिकायतों को एक सप्ताह के भीतर निस्तारित करने का निर्देश दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें