फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shravasti News: अब पुलिस महकमा भी होगा पेपरलेस

Mon, 18 May 2026 12:51 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, श्रावस्ती
विज्ञापन
पुलिस कार्यालय सभागार में आयोजित बैठक में मौजूद एएसपी व अन्य। - फोटो : पुलिस कार्यालय सभागार में आयोजित बैठक में मौजूद एएसपी व अन्य।
विज्ञापन
श्रावस्ती। पुलिस कार्यालय सभागार में रविवार को एएसपी चंद्रकेश सिंह की अध्यक्षता में ई-ऑफिस के क्रियान्वयन के लिए कर्मियों को प्रशिक्षित किया गया। इस दौरान कर्मियों को पेपरलेस कार्य करने के महत्व की जानकारी दी गई।
विज्ञापन

एएसपी ने कहा कि डिजिटल इंडिया कार्यक्रम के तहत ई-ऑफिस प्रणाली लगभग सभी कार्यालयों में लागू हो चुकी है। ऐसे में हम सभी को भी इसके महत्व को समझते हुए कार्यालयों को पेपरलेस बनाने की जरूरत है। ई-ऑफिस प्रणाली एक सरलीकृत, उत्तरदायी, प्रभावी, जवाबदेह और पारदर्शी कार्यप्रणाली है। ई-ऑफिस की गति और दक्षता न केवल विभागों को सूचित और त्वरित निर्णय लेने में सहायता करती है, बल्कि उन्हें पेपरलेस भी बनाती है। इस दौरान उन्होंने सभी शाखाओ में इंटरनेट व कंप्यूटर उपलब्ध कराने का निर्देश दिया। इस मौके पर प्रतिसार निरीक्षक अखिलेश कुमार, कंप्यूटर ऑपरेटर ग्रेड बी संजय मिश्रा सहित अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें