फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shravasti News: अब हैंड फोल्ड एक्सरे मशीन से की जाएगी मरीजों की जांच

Tue, 30 Dec 2025 12:24 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, श्रावस्ती
विज्ञापन
जिला क्षय रोग केंद्र में रखी मशीन। - संवाद
विज्ञापन
श्रावस्ती। जिला क्षय रोग केंद्र में सोमवार को हैंड फोल्ड एक्सरे मशीन की स्थापना की गई। इससे टीबी मरीजों को एक्सरे के लिए भटकना नहीं पड़ेगा। साथ ही गांवों में लगने वाले शिविर के दौरान मरीजों को जिला अस्पताल तक दौड़ नहीं लगानी पड़ेगी।
विज्ञापन


स्वास्थ्य विभाग की ओर से मरीजों की जांच सुविधा में एक और कड़ी जोड़ दी गई है। संयुक्त जिला चिकित्सालय परिसर स्थित जिला क्षय रोग केंद्र में एआई पर आधारित हैंड फोल्ड एक्सरे मशीन की स्थापना की गई है। इस मशीन के माध्यम से मौके पर ही एक्सरे जांच करके मरीजों को रिपोर्ट दी जा सकेगी।

डीटीओ डॉ. केके वर्मा ने बताया कि लगभग 25 लाख की लागत से स्थापित एक्सरे मशीन को आसानी से कहीं भी ले जाया जा सकता है। गांवों में टीबी खोजी अभियान के तहत इस मशीन के माध्यम से संदिग्ध व्यक्ति का एक्सरे किया जा सकेगा।
विज्ञापन


बताया कि एआई आधारित होने से एक्सरे फिल्म मोबाइल व कंप्यूटर पर देखी जा सकेगी, साथ ही रिपोर्ट भी मशीन स्वयं बता देगी, इसके लिए किसी विषय विशेषज्ञ की भी जरूरत नहीं पड़ेगी। ऐसे में कम समय में अधिक व गुणवत्तापूर्ण कार्य करने की क्षमता बढ़ेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें