फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shravasti News: प्रोफाइल लॉक न करने पर 46 विद्यालयों को नोटिस

Tue, 02 Sep 2025 12:43 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, श्रावस्ती
विज्ञापन
विज्ञापन
श्रावस्ती। समाज कल्याण विभाग की ओर से संचालित छात्रवृत्ति योजना में माध्यमिक विद्यालयों के संचालक रुचि नहीं ले रहे हैं। छात्रों के आवेदन अग्रसारित नहीं कर रहे हैं, जिससे हजारों विद्यार्थियों की छात्रवृत्ति पर संकट के बादल मंडराने लगे हैं। प्रभारी डीाईओएस ने 46 विद्यालयों को नोटिस जारी कर आवेदनों को अग्रसारित करने के साथ ही प्रोफाइल लॉक करने का निर्देश दिया है।
विज्ञापन


छात्रवृत्ति योजना के तहत विद्यार्थियों ने आवेदन किया है, लेकिन ये आवेदन विद्यालय स्तर से लंबित हैं। इस वजह से छात्रवृत्ति वितरण की प्रक्रिया प्रभावित है। इस पर प्रभारी जिला विद्यालय निरीक्षक अजय कुमार की ओर से 46 विद्यालयों को नोटिस जारी कर कड़ी चेतावनी जारी की गई है।

उन्होंने इन विद्यालयों को छात्रवृत्ति आवेदनों को अग्रसारित करने व प्रोफाइल लॉक करने का निर्देश दिया। कहा है कि विद्यालयों की वजह से किसी भी विद्यार्थी की छात्रवृत्ति बाधित होने पर संबंधित विद्यालय को सीधे तौर पर दोषी माना जाएगा। निर्धारित समय में आवेदन अग्रसारित न होने व प्रोफाइल लॉक न होने पर अनुशासनात्मक व दंडात्मक कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें