फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shravasti News: यू-डायस पोर्टल अपडेट न करने पर नोटिस

Thu, 21 Aug 2025 12:44 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, श्रावस्ती
विज्ञापन
विज्ञापन
श्रावस्ती। निर्धारित समय में यू-डायस पोर्टल अपडेट न करने पर विभाग की ओर से चार विद्यालयों को नोटिस जारी किया गया है। इसके साथ ही विद्यालय के प्रधानाचार्यों को तय समय में पोर्टल अपडेट न करने पर कार्रवाई की चेतावनी भी दी गई है।
विज्ञापन


विद्यालयों का डाटा संकलित करने के लिए शिक्षा मंत्रालय की ओर से यू-डायस प्लस पोर्टल का संचालन किया जा रहा है। इस डाटा की मदद से शिक्षा विभाग छात्रों के लिए विभिन्न योजनाओं का संचालन करता है। ऐसे में प्रत्येक शिक्षा सत्र में यू-डायस पोर्टल को संबंधित विद्यालय की ओर से अपडेट किया जाता है।

नए शिक्षा सत्र में 23 जुलाई तक यू-डायस पोर्टल को अपडेट करने का निर्देश जारी किया गया था, लेकिन निर्धारित अवधि बीतने के बाद भी पोर्टल अपडेट न करने पर चेतावनी पत्र जारी किया था। इस पर भी चार ऐसे विद्यालय हैं, जिन्होंने चेतावनी के बाद भी पोर्टल अपडेट नहीं किया।
विज्ञापन


इनमें रघुवर दयाल मेमोरियल इंटर कॉलेज नासिरगंज, सावित्री देवी जनता इंटर कॉलेज जोखवा बाजार, जगतजीत इंटर कॉलेज इकौना व राजकीय आश्रम पद्धति विद्यालय सिरसिया शामिल हैं। इस पर प्रभारी डीआईओएस अजय कुमार ने चार विद्यालयों को अंतिम नोटिस जारी कर दो दिनों में कार्य पूरा करने का निर्देश दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें