फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shravasti News: सेवा हॉस्पिटल में नाक, कान व गला रोगियों का निशुल्क होगा इलाज

Sat, 16 Mar 2024 12:54 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, श्रावस्ती
विज्ञापन
ईएनटी रोगियों को मिलेगी निशुल्क सुविधा का शुभारंभ करते श्रावस्ती विधायक। 
विज्ञापन
इकौना (श्रावस्ती)। आयुष्मान योजना के तहत इकौना के भगौती प्रसाद मिश्र मेमोरियल सेवा हॉस्पिटल में अब नाक, कान व गला के रोगियों का भी निशुल्क इलाज होगा। इसकी शुरुआत बृहस्पतिवार को श्रावस्ती विधायक रामफेरन पांडेय ने दीप प्रज्वलित कर की।
विज्ञापन

इकौना के भगौती प्रसाद मिश्र सेवा मेमोरियल हॉस्पिटल में आयुष्मान कार्डधारकों का निशुल्क इलाज किया जा रहा था। जहां अब नाक, कान व गला रोग का इलाज व ऑपरेशन निशुल्क किया जाएगा। इसकी शुरुआत श्रावस्ती विधायक रामफेरन पांडेय व सीएमओ डाॅ. एपी सिंह ने की। इस दौरान हॉस्पिटल संचालक डाॅ. रमेश मिश्रा ने बताया कि उनके यहां आयुष्मान योजना के तहत पहले से जनरल सर्जरी, ऑर्थो सर्जरी, बालरोग, नेत्ररोग व मेडिसिन विभाग के इलाज निशुल्क किए जा रहे थे। इसमें अब ईएनटी की सुविधा भी जोड़ी गई है। इस दौरान विधायक व सीएमओ ने पांच श्रवण निशक्तों को मशीन वितरण भी किया। इस मौके पर एसीएमओ डाॅ. डीके सिंह, आयुष्मान इंचार्ज डाॅ. पंकज यादव, डाॅ. गोविंद, ईएनटी विशेषज्ञ डॉ. बीएन मांझी व आशुतोष पांडेय सहित अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें