फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एडीएम न्यायालय कक्ष संख्या 38 में होगी नामांकन पत्रों की बिक्री

विज्ञापन
विज्ञापन
श्रावस्ती। त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के तहत जिला पंचायत सदस्य के नामांकन पत्रों की बिक्री कलेक्ट्रेट के कक्ष संख्या 38 से होगी। इसके साथ ही सभी प्रधान, क्षेत्र पंचायत सदस्य व ग्राम पंचायत सदस्य के लिए नामांकन पत्रों की बिक्री संबंधित विकास खंड कार्यालय से की जाएगी।
विज्ञापन

जिला मजिस्ट्रेट व जिला निर्वाचन अधिकारी टीके शिबु ने बताया है कि चुनाव प्रथम चक्र मेें संपन्न होंगे। नामांकन तीन व चार अप्रैल सुबह आठ बजे से पांच बजे तक किए जाएंगे। नामांकन पत्रों की जांच 05 व 06 अप्रैल सुबह आठ बजे से कार्य समाप्त होने तक किए जाएंगे। उम्मीदवार वापसी सात अप्रैल सुबह आठ से अपराह्न तीन बजे तक की जाएगी। जबकि प्रतीक चिन्ह आवंटन सात अप्रैल को दोपहर तीन बजे से कार्य समाप्ति तक किया जाएगा। वहीं मतदान 15 अप्रैल सुबह सात बजे से शाम छह बजे तक किया जाएगा। मतगणना 02 मई सुबह आठ बजे से कार्य समाप्त तक किया जाएगा।
सदस्य ग्राम पंचायत, ग्राम प्रधान एवं सदस्य क्षेत्र पंचायत के नामांकन पत्रों की बिक्री, नामांकन पत्र दाखिल करने व उनकी जांच, उम्मीदवारी वापस लेने तथा चुनाव चिह्न आवंटन का कार्य संबंधित विकासखंड मुख्यालय पर होगा। सदस्य जिला पंचायत के नामांकन पत्रों की बिक्री, नामांकन पत्रों के दाखिल करने, जांच करने, उम्मीदवारी वापस लेने तथा चुनाव चिन्ह आवंटन का कार्य जिला मुख्यालय के अपर जिलाधिकारी, श्रावस्ती के न्यायालय कक्ष संख्या 38 कलेक्ट्रेट पर होगा।
विज्ञापन

ग्राम पंचायत के प्रधानों, सदस्यों एवं क्षेत्र पंचायत के सदस्यों के मतों की गणना तथा परिणाम की घोषणा संबंधित विकास खंड के अंतर्गत निर्धारित मतगणना स्थल पर की जाएगी। जिला पंचायत के सदस्यों के मतों की गणना विकासखंड के अंतर्गत निर्धारित मतगणना स्थल पर की जाएगी। परिणाम की घोषणा जिला मुख्यालय के अपर जिलाधिकारी के न्यायालय कक्ष संख्या 38 की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें