फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सुशासन दिवस के लिए नोडल व पर्यवेक्षीय अधिकारी नामित

विज्ञापन
विज्ञापन
श्रावस्ती। जिले के सभी ब्लॉक मुख्यालय परिसर एवं कलेक्ट्रेट स्थित तथागत हाल में शुक्रवार को पूर्व प्रधानमंत्री भारतरत्न अटल बिहारी वाजपेयी की जयंती सुशासन दिवस के रूप में मनाई जाएगी। इस दौरान आयोजित कार्यक्रम में किसानों को प्रधानमंत्री विडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से संबोधित करेंगे। इसके लिए नोडल व पर्यवेक्षीय अधिकारी नामित किए गए है।
विज्ञापन

यह जानकारी देते हुए जिलाधिकारी टीके शिबु ने बताया कि भारत के पूर्व प्रधानमंत्री भारतरत्न अटल बिहारी वाजपेयी की जयंती को आज सभी विकास खंडों पर सुशासन दिवस के रूप में मनाया जाएगा। इसमें किसानों की आय बढ़ाने तथा उनके कल्याण के लिए संचालित योजनाओं के संबंध में गोष्ठी का आयोजन किया जाएगा।
सुशासन दिवस पर जिले के सभी पांचों विकास खंड परिसरों में कृषि मेले एवं प्रदर्शनी का भी आयोजन किया जायेगा। इसकी सफलता के लिए सभी स्थलों पर पर्यवेक्षीय एवं नोडल अधिकारी नामित किये गए है। शुक्रवार सुबह 10:30 से 11:45 बजे तक प्रदेश सरकार की ओर से चलाई जा रही विभिन्न योजनाओं के बारे में विस्तृत जानकारी दी जाएगी।
विज्ञापन

दोपहर 12 बजे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी किसानों को विडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से संबोधित करेंगे। जिसका प्रसारण टीवी, एलईडी प्रोजेक्टर के द्वारा किया जायेगा। कृषकों से संवाद के उपरांत कृषि उत्पादन तकनीक एवं प्रदेश में किसानों के लाभ के लिए संचालित योजनाओं पर विभिन्न विभागों की चर्चा आयोजित की जायेगी।
सभी अधिकारियों को निर्देश दिए गए है किसान गोष्ठी, मेला तथा प्रदर्शनी के आयोजन में कोविड-19 गाइड लाइन का सख्ती से पालन सुनिश्चित किया जाए। डीएम ने बताया कि सभी खंड विकास कार्यालय में नोडल अधिकारी संबंधित बीडीओ होंगे। वहीं इकौना में पर्यवेक्षीय अधिकारी उप संभागीय कृषि प्रसार अधिकारी होंगे।
गिलौला में पर्यवेक्षीय अधिकारी जिला कृषि अधिकारी होंगे। हरिहरपुररानी में पर्यवेक्षीय अधिकारी जिला उद्यान अधिकारी तो जमुनहा में जिला कृषि रक्षा अधिकारी होंगे। सिरसिया में पर्यवेक्षीय अधिकारी की जिम्मेदारी भूमि संरक्षण अधिकारी को सौंपी गई है। इसके साथ ही सभी ब्लॉकों में तैनात सहायक विकास अधिकारियों को कार्यक्रम संयोजक बनाया बया है। सुशासन दिवस पर कृषि, पशुपालन, उद्यान, दुग्ध, सहकारिता तथा गन्ना विभाग की ओर से कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा। कार्यक्रम में अधिक से अधिक संख्या में किसानों को संबंधित विभाग के अधिकारियों की ओर से आमंत्रित किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें