फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shravasti News: धूप के दर्शन नहीं, सर्द पछुआ हवा ने ठिठुराया

विज्ञापन
इकौना तहसील में अलाव तापते ठंड से बेहाल वादकारी। - फोटो : इकौना तहसील में अलाव तापते ठंड से बेहाल वादकारी।
विज्ञापन
श्रावस्ती। तराई में गलन भरी ठंड बेहाल कर रही है। मंगलवार को दिन भर धूप नहीं निकली और कोहरे की बूंदें फुहार बनकर गिरीं। इस दौरान लगभग 5.5 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से सर्द पछुआ हवाएं चलीं, जिससे तराईवासियों के साथ-साथ पशु-पक्षी भी परेशान रहे।
विज्ञापन



तराई में बीते 15 दिनों से लगातार कड़ाके की ठंड पड़ रही है, इससे जनजीवन प्रभावित है। ठंड का आलम ये है कि तराई में बीते पांच दिन से धूप नहीं निकली है और तेज सर्द हवाएं चल रही हैं। मंगलवार को भी तराईवासियों को सुबह-सुबह कोहरे व सर्द हवाओं का सामना करना पड़ा। तेज बर्फीली हवाओं के साथ दिन भर कोहरा लोगों पर फुहार बनकर बरसा, जिसके चलते अधिकांश लोग घरों में दुबके रहे। घरों में दिन भर हीटर व अलाव जलते दिखे। सर्द हवाओं व कोहरे के चलते मंगलवार को तराई का अधिकतम तापमान 16 डिग्री व न्यूनतम तापमान 10 डिग्री दर्ज किया गया। सोमवार को अधिकतम तापमान 15 डिग्री व न्यूनतम तापमान 10 डिग्री दर्ज किया गया था।



कहीं जले तो कहीं बुझे रहे अलाव
कड़ाके की ठंड के बीच मंगलवार को जमुनहा तहसील क्षेत्र के दिकौली मोड़ स्थित रैन बसेरे पास अलाव की व्यवस्था नहीं दिखी। वहीं, बाजार में भी अलाव बुझा रहा। रैन बसेरे में एक वृद्ध रजाई ओढ़कर बैठा दिखा। सोनवा स्टोर चौराहा स्थित उत्तर प्रदेश ग्रामीण बैंक के पास भी अलाव की व्यवस्था नहीं दिखी और बैंक आए लोग कंबल ओढ़ कर बैठे दिखे। तुलसीपुर चौराहे पर अलाव जलता मिला। इकौना तहसील में ठंड के चलते सन्नाटे जैसी स्थिति रही और तहसील आए वादकारी अलाव के पास बैठे नजर आए।
विज्ञापन
विज्ञापन



ठंड के दौरान इन बातों का रखें ध्यान
- बंद कमरे या ज्वलनशील पदार्थों के पास अलाव या हीटर न जलाएं।
- रात में सोते समय बिस्तर के आसपास अलाव या हीटर रखने से बचें।
- अंगीठी या कोहले की आग को कमरे में रखकर न सोएं।
- जलते अलाव में ज्वलनशील पदार्थ न डालें।
- घर में मौजूद छोटे बच्चों का अलाव के पास विशेष ध्यान रखें।


छोटे बच्चों का रखें विशेष ध्यान
- बच्चों को दिन भर स्वेटर, मोजा, टोपी व दस्ताना पहना कर रखें।
- सर्द हवाओं के संपर्क में आने से बचाएं।
- सुबह-शाम विशेषकर बच्चों का ख्याल रखें और गुनगुना पानी पिलाएं।
- बच्चों को ताजा खाना खिलाएं व दिक्कत होने पर तत्काल चिकित्सक को दिखाएं।


सड़क पर बरतें विशेष सावधानी
- कोहरे के दौरान बिना हेलमेट, जेकेट, दस्ताना, टोपी लगाए बाइक न चलाएं।
- लंबी दूरी की यात्रा के दौरान रुक कर अलाव से हाथों को गर्म करें।
- घने कोहरे में सड़क की पट्टी व बाइक के इंडीकेटर का प्रयोग करें।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें