श्रावस्ती। जिले में वैश्विक महामारी कोरोना का प्रकोप विगत तीन दिनों से लगातार थमी हुई है। सोमवार को आई रिपोर्ट में कोई भी व्यक्ति कोरोना पॉजिटिव नहीं मिला। जबकि सिरसिया के शाहपुर निवासी दो व्यक्ति कोरोना संक्रमण से स्वस्थ भी हुए। जिन्हें एहतियात बरतने का निर्देश देकर घर भेजा गया है। जिले में अब तक 222165 लोगों की कोरोना संक्रमण की जांच की जा चुकी है। इनमें से 221522 लोगों की जांच रिपोर्ट जिले को प्राप्त हो चुकी है। जिसमें 1358 लोग कोरोना संक्रमित मिल चुके हैं।
वहीं कोरोना के चलते अब तक 18 लोगों की जान जा चुकी है। जिले मे मौजूदा समय कुल चार एक्टिव केस हैं। भिनगा में पांच व जमुनहा में दो कंटेनमेंट जोन सक्रिय हैं। इस बारे में सीएमओ डॉ. एपी भार्गव बताते हैं कि कोरोना से सावधानी बरत कर ही बचा जा सकता है। लोगों को चाहिए कि कोरोना प्रोटोकाल का अनुपालन करें।