फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shravasti News: पहले दिन धान खरीद की नहीं हुई बोहनी

Mon, 02 Nov 2026 10:15 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, श्रावस्ती
विज्ञापन
राजकीय धान खरीद केंद्र खरगौरा बस्ती में पसरा सन्नाटा।
विज्ञापन
श्रावस्ती। किसानों को उपज का उचित मूल्य दिलाने के लिए जिले में 42 धान क्रय केंद्र स्थापित किए गए हैं। इन केंद्रों पर सोमवार से खरीद शुरू होनी थी, लेकिन पहले दिन किसी भी केंद्र पर धान की खरीद नहीं हो सकी। बेमौसम बारिश के कारण किसानों की फसल अभी तैयार नहीं हुई है। इसके चलते केंद्रों पर सन्नाटा पसरा रहा। कहीं केंद्र खुले मिले तो कहीं ताला लटका रहा। कुछ केंद्रों पर प्रभारी खाद का वितरण करते नजर आए। शासन ने धान का समर्थन मूल्य 2441 रुपये प्रति क्विंटल निर्धारित किया है। वहीं, जिले को 38 हजार मीट्रिक टन धान खरीद का लक्ष्य दिया गया है।
विज्ञापन

बिना फार्मर आईडी नहीं होगी खरीद
वीरपुर प्रतिनिधि के अनुसार, राजकीय धान क्रय केंद्र खरगौरा बस्ती पर प्रभारी अंकित पांडेय मौजूद मिले। उन्होंने बताया कि केंद्र को 20 हजार क्विंटल खरीद का लक्ष्य मिला है। इस बार धान बेचने के लिए किसानों की फार्मर आईडी अनिवार्य है। बिना आईडी के खरीद नहीं होगी। किसानों को अपना रकबा भी आईडी में दर्ज कराना होगा।
साफ-सफाई में बीता पहला दिन
गिरंट बाजार प्रतिनिधि के अनुसार, राजकीय धान क्रय केंद्र महादेवा नासिरगंज पर प्रभारी मयंक मुनि त्रिपाठी मौजूद मिले। उन्होंने बताया कि पहला दिन केंद्र की साफ-सफाई और व्यवस्थाएं दुरुस्त करने में बीता। अभी तक कोई किसान धान बेचने की जानकारी लेने भी नहीं पहुंचा है। हालांकि, केंद्र पर खरीद की तैयारी पूरी कर ली गई है।
विज्ञापन


नहीं मिली ई-पॉस मशीन
बी-पैक्स लक्ष्मनपुर सेमरहनिया में सचिव नरेंद्र कुमार मिश्रा मौजूद मिले। उन्होंने बताया कि अभी तक ई-पॉस मशीन नहीं मिली है। केंद्र की सफाई कराकर उसे खरीद के लिए तैयार कर दिया गया है। फिलहाल यहां किसानों को खाद वितरित की जा रही है। अभी तक कोई किसान धान बेचने नहीं पहुंचा है।

बंद मिला क्रय केंद्र
सहकारी संघ मल्हीपुर जमुनहा का केंद्र भगवानपुर कुंडा में संचालित है। सोमवार को यहां दरवाजे पर ताला लटका मिला। केंद्र प्रभारी अवधेश कुमार पटेल ने बताया कि केंद्र किराये के भवन में चलता है। वह ई-पॉस मशीन लेने आए थे। किसानों की फसल तैयार नहीं होने के कारण अभी खरीद शुरू नहीं हो सकी है।

वर्जन
आज किसी भी केंद्र पर खरीद शुरू नहीं हो सकी है। कुछ केंद्रों पर अभी पूरे संशाधन उपलब्ध नहीं है, जबकि किसानों की फसल भी अभी तैयार नहीं है। हालांकि प्रभारियों को निर्देश दिया गया है कि वह नियमित केंद्र खोलें।
- नरेंद्र कुमार मिश्रा, खाद्य एवं विपणन अधिकारी

राजकीय धान खरीद केंद्र खरगौरा बस्ती में पसरा सन्नाटा।

राजकीय धान खरीद केंद्र खरगौरा बस्ती में पसरा सन्नाटा।

राजकीय धान खरीद केंद्र खरगौरा बस्ती में पसरा सन्नाटा।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें