फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संचारी रोगों के इलाज में नहीं चलेगी कोई लापरवाही : डीएम

Tue, 30 Jun 2026 12:05 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, श्रावस्ती
विज्ञापन
 कलेक्ट्रेट सभागार में बैठक करती डीएम।
विज्ञापन
श्रावस्ती। संचारी रोगों के इलाज में किसी भी तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं होगी। यह चेतावनी डीएम अन्नपूर्णा गर्ग ने दी। वह सोमवार को कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित संचारी रोगों और दिमागी बुखार पर नियंत्रण के अभियान को लेकर आयोजित समीक्षा बैठक की अध्यक्षता कर रही थी। उन्होंने एक जुलाई से चलने वाले विशेष संचारी रोग नियंत्रण और दस्तक अभियान संबंधी तैयारियों का जायजा लेते हुए कहा कि संचारी रोगों का त्वरित उपचार सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है।
विज्ञापन

अभियान के दौरान स्वच्छता, साफ-सफाई और मच्छर जनित वातावरण को खत्म करने के साथ ही आशा और आंगनबाड़ी कार्यकर्ता घर-घर जाकर लोगों को संचारी रोगों से बचाव के लिए जागरूक करेंगी। अभियान के दौरान बुखार, इन्फ्लुएंजा जैसे लक्षण, क्षय, कुष्ठ, फाइलेरिया और कालाजार के रोगियों की पहचान कर उनका विवरण ई कवच पोर्टल पर भी दर्ज किया जाएगा।
बैठक में मौजूद सीएमओ डॉ. एके सिंह ने बताया कि संचारी रोग नियंत्रण अभियान एक जुलाई से 31 जुलाई तक और दस्तक अभियान 11 से 31 जुलाई तक चलाया जाएगा। अभियान में जन जागरूकता कार्यक्रम, मच्छर रोधी छिड़काव और फॉगिंग भी कराई जाएगी। लोगों को मच्छरों से बचाव के लिए घरों में जाली और मच्छरदानी के उपयोग की सलाह दी जाएगी। बैठक में एसीएमओ डॉ. उदयनाथ भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें