फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नीति आयोग की सलाहकार ने देखी मातृत्व वंदना योजना की हकीकत

विज्ञापन
विज्ञापन
श्रावस्ती। नीति आयोग की सलाहकार बुधवार को इकौना पहुंची। उन्होंने सीएचसी में संचालित मातृ वंदन योजना के बारे में जानकारी ली। साथ ही पात्रों से मिल कर उन्हें सरकार की ओर से दिए जा रहे लाभ का सत्यापन भी किया।
विज्ञापन

प्रधानमंत्री मातृत्व वंदना योजना का स्थलीय सत्यापन करने के लिए नीति आयोग की सलाहकार खुशबू सैय्यद बुधवार को इकौना पहुंची। उन्होंने सीएचसी इकौना में योजना की लाभार्थी से मुलाकात की। इसके साथ ही योजना से लाभान्वित बीस लाभार्थियों से मिलकर लाभ मिलने की जानकारी ली।
मौके पर लाभार्थी कमलेश कुमारी, पूनम देवी, गौरी, पप्पी, माला देवी, अंजना ने उन्हें सवालों का जवाब दिया। इसके पूर्व उन्होंने सीएचसी गिलौला के ग्राम तिलकपुर व सीएचसी सिरसिया की लाभार्थियों से मिल कर भुगतान के बारे में जानकारी ली।
विज्ञापन

उन्होंने लाभार्थियों को सरकार से मिले धन को अपने अच्छे खानपान में प्रयोग करने की सलाह दी। मौके पर उनके साथ उदय कुमार शर्मा, सीएचसी अधीक्षक डॉ. अजय कुमार मिश्र, अमित कुमार गुप्ता, प्रदीप कुमार सैनी, जेपी गौतम आदि मौजूद रहे ।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें