फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shravasti News: ऑपरेशन के बाद संक्रमण, जिंदगी की जंग हार गईं निर्मला

विज्ञापन
मृतक निर्मला तिवारी। - फोटो : मृतक निर्मला तिवारी।
विज्ञापन
श्रावस्ती। जोखवा बाजार निवासी निर्मला तिवारी को परिजनों ने बहराइच मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया था, जहां से चिकित्सकों ने 23 नवंबर को घर भेज दिया था। मंगलवार को निर्मला की घर पर ही मौत हो गई। मामले में उनके पति ने पुलिस को तहरीर दी है।
विज्ञापन

जोखवा बाजार के ब्रम्हानंद तिवारी ने तबीयत खराब होने पर पत्नी निर्मला को गत दिनों भिनगा स्थित आकाश नर्सिंग होम में भर्ती कराया था। ब्रम्हानंद के मुताबिक, डॉक्टरों ने पित्त की थैली में पथरी होने की बात कहते हुए दूरबीन विधि से ऑपरेशन के लिए 35 हजार रुपये भी जमा कराए गए थे। ऑपरेशन के दौरान निर्मला के पेट में 10 स्थानों पर चीरा लगाया गया। इससे शरीर में संक्रमण फैल गया। जब पीड़ित ने नर्सिंग होम संचालक से इसकी शिकायत की तो मरीज को बहराइच के एक निजी अस्पताल भेज दिया गया।
वहां भी हालत में सुधार न हुआ तो पीड़ित ने पत्नी को संयुक्त जिला चिकित्सालय भिनगा में भर्ती कराया, जहां से लखनऊ रेफर कर दिया गया। लखनऊ में भर्ती न करने पर परिजन महिला को बहराइच मेडिकल कॉलेज लेकर गए, जहां से चिकित्सकों ने 23 नवंबर को घर भेज दिया। घर में मंगलवार को निर्मला की मौत हो गई। पीड़ितों ने पुलिस को तहरीर देकर रिपोर्ट दर्ज करने की मांग की। साथ ही पोस्टमार्टम हाउस के सामने सड़क पर प्रदर्शन भी किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

कोट-
तहरीर के आधार पर प्राथमिकी दर्ज की जा रही है। साथ ही पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद भी आगे की कार्रवाई की जाएगी।
- योगेश कुमार सिंह, कोतवाल भिनगा
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें