फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shravasti News: स्काउट गाइड को सिखाए गए नौ नियम

Sat, 14 Feb 2026 01:05 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, श्रावस्ती
विज्ञापन
विज्ञापन
कटरा। जगतजीत इंटर कॉलेज इकौना में भारत स्काउट गाइड प्रशिक्षण का आयोजन किया जा रहा है। प्रशिक्षण के तीसरे दिन शुक्रवार को स्काउट गाइड को प्रशिक्षण के नौ नियम सिखाए गए।
विज्ञापन


इस दौरान प्रधानाचार्य राम बिहारी वाजपेई ने कहा कि भारत स्काउट गाइड के नौ मुख्य नियम हैं। यह नियम चरित्र निर्माण, अनुशासन, ईमानदारी और सेवा भाव सिखाते हैं। इन नियमों का पालन करने से स्काउट गाइड भरोसेमंद, वफादार, विनम्र, प्रकृति प्रेमी, साहसी और मितव्ययी बनते हैं। ट्रेनर कामाक्षा पाठक ने कहा कि स्काउट गाइड एक दूसरे को भाई-बहन मानते हैं तथा देश, संघ व परिवार के प्रति सदा समर्पित रहते हैं। इस मौके पर शिक्षक व स्काउट गाइड मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें