श्रावस्ती। मल्हीपुर थाने में हरदत्तनगर गिरंट क्षेत्र के ग्राम हरबंशपुर के मजरा गयादत्तपुरवा निवासी पेशकार के पास से 12 बोर कट्टा व दो कारतूस बरामद होने पर चार वर्ष पूर्व प्राथमिकी दर्ज हुई थी। एसीजेएम एफटीसी न्यायालय पर शुक्रवार को मामले की सुनवाई करते हुए न्यायिक मजिस्ट्रेट ने आरोपी को दोषी करार दिया। इसके बाद उसे नौ माह 27 दिन की कैद व 500 रुपये अर्थदंड की सजा सुनाई।