श्रावस्ती। भिनगा के खलवा बाजार स्थित गायत्री शक्ति पीठ में शनिवार को जिला समन्वयक दधिबल सिंह की अध्यक्षता में सामूहिक आरती का आयोजन किया गया। इस दौरान स्थानीय लोगों ने हवन में धूप की लकड़ी और पंचमेवा की आहुति दी। इसके बाद माता गायत्री की सामूहिक आरती की गई। कई लोग अपने घरों से आरती की थाल लेकर पहुंचे और पूजा में शामिल हुए। जिला समन्वयक ने कहा कि सामूहिक धार्मिक आयोजनों से समाज में समरसता बढ़ती है।