श्रावस्ती। सेठ प्रभु दास निरंजन कुमार इंटर कॉलेज में मंगलवार को विद्यार्थियों को आपदा से बचाव का प्रशिक्षण दिया गया। आपदा मित्र पेशकार यादव ने लू को जानलेवा बताते हुए इससे बचने के उपाय बताए। उन्होंने दिन में 12 से तीन बजे तक घर से बाहर न निकलने, ठंडा पानी पीकर और सूती वस्त्रों से शरीर ढककर निकलने की सलाह दी। हल्के रंग के सूती कपड़े पहनने, छाता व गमछे का प्रयोग करने और खाली पेट बाहर न निकलने को कहा गया। आपदा मित्र विवेक श्रीवास्तव ने छात्रों को गर्मी में नदी, तालाब में नहाने से होने वाली डूबने की घटनाओं के प्रति सचेत किया और समूह में स्नान करते समय एक लंबी रस्सी रखने की सलाह दी।