फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नव निर्वाचित पदाधिकारियों ने ली शपथ

विज्ञापन
विज्ञापन
इकौना (श्रावस्ती)। इकौना तहसील अधिवक्ता संघ के नव निर्वाचित पदाधिकारियों का सोमवार को शपथ ग्रहण समारोह आयोजित हुआ। अधिवक्ता सभागार में आयोजित कार्यक्रम के दौरान एल्डर कमेटी के अध्यक्ष, बार कौंसिल ऑफ उत्तर प्रदेश के पूर्व चेयरमैन व वर्तमान सदस्य द्वारा पदाधिकारियों को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई गई। इस दौरान पूर्व सांसद व श्रावस्ती विधायक मौजूद रहे।
विज्ञापन

तहसील अधिवक्ता संघ सभागार में सोमवार को एल्डर कमेटी अध्यक्ष बृजेंद्र बहादुर श्रीवास्तव, बार कौंसिल के पूर्व चेयरमैन अजय कुमार शुक्ला व वर्तमान सदस्य प्रशांत कुमार अटल ने नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई। श्रावस्ती विधायक राम फेरन पांडे ने कहा कि अधिवक्ता संघ जरूरतमंदों को न्याय दिलाने में पूरी निष्ठा व तन्मयता से काम कर रहा है ताकि गरीबों को न्याय मिल सके।
प्रशांत कुमार अटल ने कहा कि गरीबों व मजलूमों को न्याय दिलाने की जिम्मेदारी अधिवक्ताओं पर है। अधिवक्ता समाज अपनी गौरवशाली परंपरा का निर्वहन करते हुए जरूरतमंदों को न्याय दिलाने के लिए तत्पर रहे। पूर्व चेयरमैन ने कहा कि बार कौंसिल अधिवक्ताओं के कल्याण के लिए प्रयत्नशील है। कोरोना काल में कमजोर अधिवक्ताओं की आर्थिक मदद की गई है।
विज्ञापन

इसके साथ ही दिवंगत अधिवक्ताओं की पत्नियों को पांच लाख का चेक भी दिया गया है। बार कौंसिल ने पीड़ित अधिवक्ताओं की सहायता के लिए पंद्रह सौ करोड़ रुपये का पैकेज सरकार से मांगा है। जूनियर अधिवक्ताओं को लाइब्रेरी सहयोग के लिए पांच हजार रुपये उपलब्ध कराये जा रहे हैं।
ग्राम न्यायालय के सिविल जज बृजेंद्र कुमार त्रिपाठी ने कहा कि बार और बेंच के बीच समन्वय की आवश्यकता है। अधिवक्ता पूरी तन्मयता एवं तैयारी के साथ प्रयत्नशील रहें। इस दौरान पूर्व सांसद दद्दन मिश्र, एसडीएम राजेश कुमार मिश्रा, तहसीलदार शिवध्यान पांडे, अधिवक्ता एके सिंह ने भी संबोधित किया। इस मौके पर अध्यक्ष सुरेंद्र कुमार मिश्रा, महामंत्री श्रीधर दुबे सहित अन्य पदाधिकारी व अधिवक्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें