कस्तूरबागांधी आवासी बालिका इंटर कॉलेज सिरसिया में छात्राओं को रोली-चंदन लगाती प्रधानाचार्य।
श्रावस्ती। कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका इंटर कॉलेज सिरसिया में शुक्रवार को नवप्रवेशी छात्राओं का स्वागत रोली-चंदन का तिलक लगा कर पुष्प वर्षा के साथ किया गया। इस मौके पर प्रधानाचार्य व शिक्षिकाओं ने छात्राओं को स्वच्छता के साथ ही जीवन में सफलता के लिए जरूरी नैतिक मूल्यों के बारे में जानकारी दी। इस दौरान नवप्रवेशी छात्राओं में विशेष उत्साह और आत्मविश्वास देखने को मिला।
प्रधानाचार्य डॉली द्विवेदी ने बताया कि छात्राओं को विद्यालय के अनुशासन के साथ ही स्वच्छता, नियमित अध्ययन व नैतिक मूल्यों के महत्व से बारे में भी बताया गया। छात्राओं में भी शिक्षण को लेकर उत्साह देखने को मिला। सभी ने लगन और मेहनत के साथ अध्ययन कर कॉलेज का नाम रोशन करने का भरोसा दिलाया। इस दौरान शिक्षिका शशि किरण सिंह, अर्चना तिवारी, ज्योति मौर्य, अर्चना सिंह सहित अन्य कर्मचारी मौजूद रहे।