श्रावस्ती। कलेक्ट्रेट सभागार में सोमवार को डीएम अन्नपूर्णा गर्ग की अध्यक्षता में ऐपिक मतदाता जनसंख्या अनुपात की बैठक आयोजित की गई। उन्होंने कहा कि मतदाता सूची पुनरीक्षण अभियान की शुरुआत की जा चुकी है। ऐसे में अभियान के दौरान 18 वर्ष या उससे अधिक आयु के युवाओं को पंजीकृत किया जाएगा। मृत या स्थान बदल चुके मतदाताओं के नाम सूची से हटाए जाएंगे। उन्होंने अधिकारियों को शैक्षणिक संस्थानों में विशेष शिविर लगाने का निर्देश दिया। डीएम ने बूथ लेवल अधिकारियों को घर-घर जाकर पात्र नागरिकों के नाम जोड़ने को कहा। एपिक अनुपात जहां कम है, वहां शिविर लगाकर मतदाता जोड़े जाएं। डीएम ने कहा कि मतदाता सूची में नाम जुड़वाने व सुधार के लिए ऑनलाइन आवेदन भी किया जा सकता है।