गिरंट बाजार। मल्हीपुर क्षेत्र के ग्राम लक्ष्मणपुर कोठी निवासी सुभी सिंह (7) सोमवार देर शाम गांव के पास ही सड़क पार कर रही थी। तभी बैराज की ओर से भिनगा की ओर जा रही बाइक से वह टकरा गई। हादसे में वह गंभीर रूप से घायल हो गई। मौके पर पहुंचे परिजनों ने बालिका को निजी चिकित्सक के पास पहुंचाया। हालत गंभीर होने पर चिकित्सक ने बालिका को मल्हीपुर सीएचसी ले जाने की सलाह दी।