फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नेपाल सीमा सील, एसपी ने लिया जायजा

विज्ञापन
विज्ञापन
श्रावस्ती। पड़ोसी राष्ट्र नेपाल में हो रहे आम चुनाव को देखते हुए शनिवार पुलिस अधीक्षक अरविंद कुमार मौर्य मल्हीपुर थाना क्षेत्र के ककरदरी स्थित इंडो-नेपाल बॉर्डर पहुंचे। जहां उन्होंने चुनाव के मद्देनजर क्षेत्र का पैदल भ्रमण कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया।
विज्ञापन

जहां उन्होंने सीमा पर मौजूद पुलिस व एसएसबी के जवानों को संदिग्ध गतिविधियों को रोकने के लिए विशेष सतर्कता बरतने एवं संदिग्ध वाहनों तथा व्यक्तियों की लगातार जांच करते रहने का निर्देश दिया। इस दौरान उन्होंने ककरदरी, हकीमपुरवा, तुरुष्मा, गंभीरा नाका, गुज्जर गौरी, सागरगांव, असनहरिया, सुइया बॉर्डर, भैसाही, भरथा सुइयां आदि गांवों का भ्रमण कर लोगों को सुरक्षा का एहसास दिलाया । (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें