भिनगा-राजपुर मोड़ की पटरी पर बने गड्ढे।
श्रावस्ती। श्रावस्ती जिले में भिनगा जंगल से राजपुर मोड़ तक जाने वाली सड़क खस्ताहाल है। स्थानीय जनप्रतिनिधि और लोग लंबे समय से इसके चौड़ीकरण की मांग कर रहे हैं। यह करीब 22 किलोमीटर लंबी सड़क सिंगल लेन है। सड़क की पटरियां कच्ची होने से उनमें बड़े-बड़े गड्ढे बन गए हैं। इससे राहगीरों और वाहन चालकों को काफी समस्या होती है। विधायक इंद्राणी वर्मा ने सड़क चौड़ीकरण के लिए प्रशासन को कई बार पत्र लिखा है। कई कई बार लोग इस सड़क से होकर जाने के बजाय चिल्हरिया मोड़ से घूमकर राजपुर मोड व ताल बघौड़ा आदि स्थानों का सफर तय करते हैं। इससे उन्हें करीब 20 किलोमीटर का अतिरिक्त चक्कर लगाना पड़ता है।