जमुनहा(श्रावस्ती)। भारत-नेपाल सीमा पर बना हाईवे अतिक्रमण की चपेट में है। दो वर्ष पूर्व पुलिस, एसएसबी व राजस्व टीम ने अतिक्रमण हटवाया। इसके बावजूद अब ग्रामीण बेखौफ कब्जा करने में जुटे हैं।
राष्ट्रीय सुरक्षा को लेकर भारत-नेपाल सीमा पर हाईवे बनवाया गया है। जिससे विषम परिस्थितियों में एसएसबी सहित सेना आसानी से मौके पर पहुंच सके। जिस पर जमुनहा से मलौनापुरवा तक अतिक्रमण है। ग्रामीणों ने हाइवे की पटरियों पर कब्जा करके न सिर्फ उस पर घूर लगाया है बल्कि वहां मवेशी भी बांध रहे हैं। जिससे आए दिन लोग सड़क हादसों में जख्मी हो रहे हैं। इसके बावजूद न तो प्रशासन कार्रवाई कर रहा और न हटाने के लिए कह रहा। जिससे अतिक्रमण करने वालों के हौसले बुलंद हैं।