फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मासूम से पड़ोसी ने किया दुष्कर्म

विज्ञापन
विज्ञापन
गिलौला (श्रावस्ती)। गिलौला थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी मासूम के साथ पड़ोसी युवक ने दुष्कर्म किया। खेत से वापस लौटी मां को बालिका पड़ोसी के घर में बेहोश मिली। मां की तहरीर पर गिलौला पुलिस ने केस दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन

गिलौला थाना क्षेत्र में एक गांव निवासी युवक मेहनत मजदूरी करने दूसरे शहर गया हुआ है। घर पर उसकी पत्नी तीन वर्षीय पुत्री के साथ रह रही थी। गुरुवार को महिला बकरी चराने गई थी, जबकि उसकी तीन वर्षीय मासूम परिवार के अन्य बच्चों के साथ घर पर ही थी। शाम को जब महिला बकरी चराकर वापस घर लौटी तो पुत्री कहीं नजर नहीं आई।
इस पर महिला ने पड़ोसी के घर जाकर उससे अपनी पुत्री के बारे में पूछताछ की तो उसने जानकारी से इंकार कर दिया। इसी बीच महिला ने देखा कि उसकी पुत्री पड़ोसी के घर में बेहोश पड़ी हुई है। वहीं उसके कपड़े नदारद थे। इसके बाद गिलौला थाने पहुंची महिला ने पड़ोसी पर पुत्री के साथ दुष्कर्म करने का आरोप लगाते हुए तहरीर दी।
विज्ञापन

मामले में गिलौला पुलिस ने आरोपी के विरुद्ध संबंधित धाराओं में मामला दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। इस बारे में एएसपी बीसी दुबे ने बताया कि मामला दर्ज कर जांच की जा रही है। आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें