फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shravasti News: फार्मर आईडी बनाने में लापरवाही, 216 जनसेवा केद्रों को नोटिस

Thu, 05 Feb 2026 11:20 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, श्रावस्ती
विज्ञापन
विज्ञापन
श्रावस्ती। शासन एग्रीस्टैक योजना के तहत किसानों की फार्मर आईडी बनवा रही है। फार्मर आईडी के लिए जनसेवा केंद्र (सीएससी) संचालकों को जिम्मेदारी दी गई है। बुधवार को समीक्षा के बाद एडीएम अमरेंद्र कुमार वर्मा ने लापरवाही बरतने वाले जिले के 216 संचालकों को नोटिस जारी किया है। साथ ही सात दिन में सुधार न होने पर आवंटन निरस्त करने की चेतावनी दी है।
विज्ञापन


एडीएम ने बताया कि सभी जनसेवा केंद्रों को प्रतिदिन न्यूनतम 10 फार्मर आईडी आवेदन का लक्ष्य दिया गया है। सीएससी ई-गवर्नेन्स सर्विसेज इंडिया लिमिटेड ने एक जनवरी से 23 जनवरी तक की प्रगति रिपोर्ट पेश की है। जिसमें जिले के 216 सीएससी ऐसे मिले हैं, जहां पांच से भी कम पंजीकरण हुए हैं। जो सीधे तौर पर शासकीय निर्देशों की अवहेलना है। एडीएम ने जनसेवा केंद्रों के संचालकों को नोटिस जारी कर सात दिन के भीतर विशेष अभियान चलाने और किसानों की फार्मर आईडी बनाने का निर्देश दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें