पुलिस कार्यालय में फरियादियों की समस्या सुनते एसपी
श्रावस्ती। एसपी राहुल भाटी ने सोमवार को अपने कार्यालय में आयोजित जनता दर्शन कार्यक्रम में शिकायतें सुनीं। इस दौरान भूमि विवाद, मारपीट, पारिवारिक विवाद, रुपये के लेनदेन व महिलाओं आदि से संबंधित 10 से अधिक शिकायतें आईं। उन्होंने सभी शिकायतों को गंभीरता से सुनने के बाद संबंधित थाना प्रभारियों को निस्तारण के लिए भेज दिया। बताया कि सभी थाना प्रभारियों को शिकायत लेकर आने वाले लोगों के साथ बेहतर व्यवहार करने व गुणवत्तापूर्ण समस्या निस्तारण के लिए निर्देश दिया गया है। शिकायत निस्तारण में लापरवाही मिलने पर संबंधित पर कार्रवाई की जाएगी।