फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shravasti News: 25 हजार रुपये महीना कमा रहीं नीतू

Mon, 01 Dec 2025 12:54 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, श्रावस्ती
विज्ञापन
दुग्ध एटीएम वाहन के साथ मौजूद नीतू यादव व अन्य महिलाएं।   - संवाद
विज्ञापन
श्रावस्ती। राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन द्वारा संचालित समूह से जुड़कर इकौना के कैलाशपुर निवासी नीतू यादव हर महीने 25 हजार रुपये कमा रही हैं। इतना ही नहीं, उन्होंने कई अन्य महिलाओं को भी रोजगार से जोड़ा है।
विज्ञापन



अपने संघर्षों की कहानी बयां करते हुए नीतू ने बताया कि उनके पास आजीविका का मुख्य साधन कृषि व मजदूरी था, हमेशा तंगी बनी रहती थी। समय से काम न मिलने पर उधार भी लेना पड़ता था। इस बीच वर्ष 2024 में समूह गठन के लिए कुछ दीदियां गांव आईं। उन्होंने समूह से जुड़कर बचत करने का सुझाव दिया। साथ ही समूह से ऋण लेकर खुद का रोजगार शुरू करने की भी सलाह दी।


दीदियों की सलाह पर वह संतोषी स्वयं सहायता समूह से जुड़ गईं। समूह से 50 हजार रुपये का ऋण लिया। नीतू ने आगे बताया कि आजीविका मिशन के सहयोग से उन्होंने दूध डेयरी का काम शुरू किया। काम शुरू करने के दौरान उन्हें भारी परेशानियों का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन




बताया कि शुरुआती लाभ सिर्फ पांच से छह हजार ही हुआ, लेकिन उन्होंने धैर्य नहीं छोड़ा। उन्होंने घर-घर जाकर दूध बेचने की ठान ली। बचाए गए रुपयों से मिल्क एटीएम मशीन खरीदी और बड़े स्तर पर दूध आपूर्ति का काम शुरू कर दिया।


शुरुआत में लोगों ने उनसे दूध लेने में हिचक दिखाई, लेकिन बाद में लोग जुड़ते चले गए। नीतू बताती हैं कि वर्तमान में वह दुग्ध कारोबार से प्रतिमाह 25 हजार रुपये तक की आय अर्जित कर रही हैं। इसके साथ ही कई अन्य महिलाओं को भी इस कार्य में लगा लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें