फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सहायक अध्यापक से जिला कमांडेंट होमगार्ड बने नीरज

विज्ञापन
यूपीपीसीएस में चयनित नीरज शर्मा। - फोटो : SRAWASTI
विज्ञापन
तुलसीपुर (श्रावस्ती)। उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग की प्रवर अधीनस्थ सेवा परीक्षा 2017 (यूपीपीसीएस 2017) के परिणाम गुरुवार को घोषित हो गए। इसमें जमुनहा के रमवापुर निवासी नीरज शर्मा का चयन जिला कमांडेंट होमगार्ड के पद पर हुआ है।
विज्ञापन

जमुनहा विकास क्षेत्र के ग्राम रमवापुर के रहने वाले नीरज शर्मा शुरू से ही मेधावी रहे हैं। नीरज ने स्नातक की परीक्षा बहराइच के किसान महाविद्यालय से उत्तीर्ण की थी। इसके बाद उनका चयन रेलवे में लोको पायलट के पद पर हुआ था तथा बाद में शिक्षक के पद पर तैनाती हुई।
नीरज मौजूदा समय में जिले के परिषदीय प्राथमिक विद्यालय में सहायक अध्यापक के पद पर नियुक्त हैं। नीरज के पिता सत्य नारायण शर्मा भारतीय जीवन बीमा निगम में अभिकर्ता हैं।
विज्ञापन

नीरज ने बताया कि उन्हें यह कामयाबी स्वाध्याय, सकारात्मक दृष्टिकोण, समय का सदुपयोग तथा ईश्वर में अटूट आस्था एवं माता पिता व गुरुजनों की कृपा से मिली है। नीरज के बड़े भाई राहुल शर्मा भी शिक्षक हैं। छोटा भाई शेषमणि शोध कर रहा है। उनके चयन पर परिवार सहित मित्रों व जिले वासियों में खुशी का माहौल है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें