फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एनसीसी प्रशिक्षण से पैदा होता है सेवाभाव का जज्बा : दद्दन

Thu, 30 Oct 2025 01:19 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, श्रावस्ती
विज्ञापन
सिरसिया के एक महाविद्यालय में आयोजित एनसीसी कैंप को संबो​धित करते जिला पंचायत अध्यक्ष।- संवाद
विज्ञापन
श्रावस्ती/कटरा। सिरसिया क्षेत्र के बनवारी देवी अशोक कुमार स्मारक महाविद्यालय में ऑल इंडिया ट्रैकिंग कैंप के तहत लगे आठ दिवसीय एनसीसी शिविर के दूसरे दिन बुधवार को कैडेटों को अनुशासित रहने की सीख दी गई। जिला पंचायत अध्यक्ष दद्दन मिश्रा ने कहा कि एनसीसी प्रशिक्षण छात्र जीवन का एक महत्वपूर्ण अंग है। इससे कैडेटों में सेवाभाव का जज्बा पैदा होता है।
विज्ञापन


गोरखपुर ग्रुप के डिप्टी ग्रुप कमांडर कर्नल विशाल दूबे ने कहा कि इस प्रशिक्षण में शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य में सुधार, नेतृत्व और टीम वर्क जैसे कौशल का विकास करना व सांस्कृतिक अनुभव शामिल है। 51वीं यूपी बटालियन एनसीसी बलरामपुर के कमांडिंग अफसर कर्नल अरविंद प्रताप सिंह पटवाल ने कहा कि ट्रैकिंग मांसपेशी समूहों को सक्रिय करती है, हृदय-संवहनी शक्ति को बढ़ाती है और समग्र सहनशक्ति में सुधार करती है।

शिविर में दिल्ली, पंजाब, हरियाणा, हिमाचल प्रदेश, चंडीगढ़, जम्मू कश्मीर, लद्दाख, उत्तराखंड व उत्तर प्रदेश के कैडेट्स व एनसीसी अधिकारी शामिल रहे। इस मौके पर कर्नल अनुराग गंजवार, एएनओ लेफ्टिनेंट डॉ. सूर्यभान रावत, लेफ्टिनेंट डॉ. देवेंद्र कुमार चौहान, द्वितीय ऑफिसर बृजेश कुमार, सूबेदार मेजर विनय घोष, ट्रेनिंग जेसीओ सूबेदार नंद सिंह, सतबीर सिंह, बलबीर सिंह, नायब सूबेदार कुलदीप सिंह, रजनीश व रामकिशोर आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें