फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

युवाओं के लिए देश सेवा का माध्यम बन सकता एनसीसी

विज्ञापन
विज्ञापन
कटरा (श्रावस्ती)। चौधरी राम बिहारी बुद्ध इंटर कॉलेज कटरा में 51वीं यूपी एनसीसी बटालियन बलरामपुर की ओर से नए सत्र के लिए 24 एनसीसी कैडेटों का चयन किया गया है। इसके साथ ही विद्यालय में कुल कैडेटों की संख्या 49 हो गई है। इनकी मंगलवार को परेड कराई गई। इस दौरान अधिकारियों ने कहा कि एनसीसी युवाओं के लिए देश सेवा का माध्यम बन सकती है।
विज्ञापन

इस दौरान सूबेदार मेजर संतोष कुमार ने कहा कि एनसीसी कैडेट में ट्रैकिंग, माउंटेनिंग, साइकल एक्सपेडिशन जैसे रोमांचक खेल होते हैं। इसके साथ ही रचानात्मक कार्य, वाद विवाद प्रतियोगिता, तात्कालिक भाषण जैसी गतिविधियां भी एनसीसी के लगने वाले कैंपों में आयोजित होती हैं। जो युवा भारतीय सेना में शामिल होकर देश सेवा को अपना कॅरियर बनाना चाहते हैं, उनके लिए एनसीसी एक माध्यम बन सकती है।
राज्य व केंद्र सरकार की नियुक्तियों में एनसीसी कैडेट को प्राथमिकता मिलती है। एनसीसी का सी सर्टिफिकेट प्राप्त कैडेट्स के लिए इंडियन मिलेट्री एकेडमी (आईएमए) में 64 सीटें रिजर्व होती हैं। एनसीसी बी या सी सर्टिफिकेट प्राप्त कैडेट्स को शॉर्ट सर्विस कमीशन में सीडीएस की लिखित परीक्षा नहीं देनी पड़ती। कई कॉरपोरेट कंपनियां एनसीसी के सर्टिफिकेट धारी को अपने संस्थान में नौकरी में प्राथमिकता देती हैं।
विज्ञापन

आर्म्ड फोर्सेस और पैरामिलेट्री फोर्सेस में एनसीसी सी सर्टिफिकेट धारी को विशेष छूट दी जाती है। कुछ सीटें उनके लिए रिजर्व होती हैं। एनओ राजेश कुमार यादव ने कहाकि एनसीसी कैडेट वफादार होते हैं। इसलिए प्रतिवर्ष एनसीसी यूथ एक्चेंज प्रोग्राम के तहत चुनिंदा कैडेट्स को विदेश भेजा जाता है।
इससे कैडेट्स को वहां की संस्कृति और सभ्यता को समझने का मौका मिलता है। कैडेट्स कई तरह की प्रतियोगिता में भी हिस्सा लेते हैं। गणतंत्र दिवस पर प्रति वर्ष आयोजित होने वाली परेड के लिए भी एनसीसी कैडेट्स का चयन किया जाता है। इस मौके पर प्रधानाचार्य मुन्नालाल यादव, सूबेदार प्रभाकर सिंह, हवलदार नरेश कुमार तथा हरि व शिक्षक संतोष कुमार यादव आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें