फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एनसीसी कैडेटों को बताईं शस्त्र चलाने की बारीकियां

विज्ञापन
शस्त्रों का प्रशिक्षण प्राप्त करते एनसीसी कैडेट। - फोटो : SRAWASTI
विज्ञापन
कटरा (श्रावस्ती)। चौधरी राम बिहारी बुद्ध इंटर कॉलेज कटरा में चल रहे प्रशिक्षण में 51 यूपी बटालियन एनसीसी के कैडेटों को शनिवार को शस्त्र चलाने का प्रशिक्षण दिया गया। इस दौरान कमांडिंग आफीसर ने कैडेटों को शस्त्रों की बारीकियां बताईं। इसके साथ ही निशाना अचूक हो इसके लिए महत्वपूर्ण टिप्स दिए।
विज्ञापन

शस्त्र प्रशिक्षण के दौरान कमांडिंग आफिसर कर्नल विकास गोस्वामी ने कैडेटों को शस्त्र खोलने व बंद करने के बारे में बारीकी से प्रशिक्षण दिया। उन्होंने कहा कि कैडेटों को ड्रिल एवं कमांड्स, शस्त्र प्रशिक्षण, मानचित्र अध्ययन, क्षेत्र एवं युद्ध कौशल, क्षेत्र अभियांत्रिकी शूटिंग प्रशिक्षण, राष्ट्रीय एकता एवं नेतृत्व व्यक्तित्व का विकास करने की शिक्षा व प्रशिक्षण दिया जा रहा है।
एनसीसी आफिसर मेजर सूबेदार संतोष कुमार ने कहा कि फायरिंग के समय अनुशासन बनाए रखने के लिए रेंज ड्रिल आवश्यक होती है। इस दौरान रेंज पर सुरक्षा व अनुशासन आवश्यक है। सभी कैडेटों को रेंज कार्य विधि का ज्ञान होना आवश्यक है। रेंज पर सुरक्षात्मक उपाय होना चाहिए। रेंज के सबसे ऊंचे स्थान पर लाल झंडा लगाएं। इसके अलावा दाएं, बाएं व पीछे भी लाल झंडा अवश्य लगाएं। जिससे रेंज पर सुरक्षा बनी रहे।
विज्ञापन

कैंप में चौधरी राम बिहारी बुद्ध इंटर कॉलेज, जगतजीत इंटर कॉलेज इकौना, महाराज सिंह इंटर कॉलेज बहराइच, किसान पीजी कॉलेज बहराइच, स्वतंत्र भारत इंटर कॉलेज तुलसीपुर, डीएवी इंटर कॉलेज बलरामपुर, बालिका इंटर कॉलेज बलरामपुर, एमपीपी इंटर कॉलेज बलरामपुर, एमएलकेपीजी कॉलेज बलरामपुर सहित देवरिया, कुशीनगर, महराजगंज, सिद्धार्थनगर आदि जिलों के एनसीसी कैडेट ने प्रतिभाग किया। इस दौरान प्रभाकरण सिंह, विनोद दुबे, डीके चौहान, डीके शुक्ला, धर्मराज चौधरी, वरिष्ठ सहायक पुरेंद्र कुमार, कुलबीर सिंह, सिंगार सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें