फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shravasti News: एनसीसी कैडेट्स ने जाना बुद्ध की तपोस्थली का इतिहास

Fri, 23 Oct 2026 11:05 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, श्रावस्ती
विज्ञापन
विज्ञापन
कटरा। सिरसिया स्थित अशोक कुमार बनवारी देवी महाविद्यालय में 51वीं यूपी बटालियन के 102 एनसीसी कैडेटों का ऑल इंडिया ट्रैकिंग शिविर आयोजित किया जा रहा है। इसके तहत शुक्रवार को सूबेदार नंद सिंह की अध्यक्षता में कैडेटों ने श्रावस्ती की तपोस्थली का शैक्षिक भ्रमण किया। इसमें जम्मू-कश्मीर और लेह-लद्दाख के विभिन्न जिलों से आए कैडेट शामिल हुए।
विज्ञापन

कैडेटों ने महामांकोल धम्मा लैंड में ध्यान का अभ्यास किया। वांग कोड सिंधी पॉल ने बैठकर, चलते हुए और खड़े होकर ध्यान करने की विधि बताई। उन्होंने ध्यान के महत्व की जानकारी दी। सूबेदार नंद सिंह ने बताया कि भ्रमण का उद्देश्य कैडेटों को ऐतिहासिक और धार्मिक स्थलों से परिचित कराना है। इस दौरान कंबल और बरगद के पौधे भी वितरित किए गए।
इन स्थलों का किया भ्रमण: कैडेटों ने गंधकुटी, शिवली स्तूप, कौशाम कुटी, संघाराम बुद्ध विहार, सभा मंडप, सूर्यकुंड और जैन मंदिर का भ्रमण किया। इस मौके पर अनिल शर्मा, संदीप, राजेश्वर सिंह और मिकीम थापा सहित अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें