शस्त्र चलाने का अभ्यास करते एनसीसी कैडेट्स।
श्रावस्ती। अशोक कुमार बनवारी देवी डिग्री कॉलेज में जारी 10 दिवसीय एनसीसी प्रशिक्षण के तहत सोमवार को कैडेट्स को बाबा विभूतिनाथ मंदिर का दर्शन करवाया गया। 51वीं यूपी बटालियन एनसीसी बलरामपुर के कर्नल अनुराग गंजवार के नेतृत्व में सभी को तीनों सेनाओं की कार्य प्रणाली व शस्त्र चलाने की जानकारी दी गई। प्रशिक्षण के दौरान गोंडा, बलरामपुर, बहराइच व श्रावस्ती के 550 कैडेट मौजूद रहे। इस मौके पर एडीएम अधिकारी गौरव तिवारी, ट्रेकिंग जेसीओ सुविक गुरुंग, सीएचएम दिलीप, विष्णु प्रताप सैनी, रोहिणी मिश्रा, बृजेश कुमार, प्रताप चौधरी सहित अन्य मौजूद रहे।