फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shravasti News: धूमधाम से मनाया 16वां राष्ट्रीय मतदाता दिवस

Mon, 26 Jan 2026 12:08 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, श्रावस्ती
विज्ञापन
मतदाता जागरूकता की शपथ लेते डीएम व अन्य अ​धिकारी। - स्रोत: विभाग
विज्ञापन
श्रावस्ती। कलेक्ट्रेट के तथागत सभागार में रविवार को 16 वां राष्ट्रीय मतदाता दिवस मनाया गया। साथ ही विभिन्न स्थलों पर कार्यक्रमों का आयोजन कर जागरूकता रैली निकाली।
विज्ञापन


तथागत सभागार में डीएम अश्विनी कुमार पांडेय व एडीएम अमरेंद्र कुमार वर्मा ने कर्मचारियों, छात्र-छात्राओं को शपथ दिलाई। इस दौरान डीएम ने कहा कि लोकतंत्र के निर्माण में मतदान की अहम भूमिका है। इसलिए हम सभी को मतदान के प्रति जागरूक रहना चाहिए। हमें प्रलोभन में आए बिना अपना अमूल्य मत अवश्य देना चाहिए।

जूनियर हाईस्कूल भिनगा में कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय हरिहरपुररानी की छात्राओं ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किया।कार्यक्रम में मतदाता पुनरीक्षण कार्यक्रम 2025-26 में बेहतर कार्य करने वाले नौ बीएलओ को सम्मानित किया गया। इनमें संजय सिंह यादव, प्रवीन कुमार पांडेय, सोनेंद्र नागर, महरूननिशां, प्रमीश कुमार, ममता देवी, अरविंद कुमार, रवि कुमार मिश्रा, प्रतिमा पटेल शामिल हैं।
विज्ञापन


इस मौके पर एसडीएम भिनगा आशीष भारद्वाज, एसडीएम प्रवीण यादव, पीडी अश्वनी कुमार, सहायक जिला निर्वाचन अधिकारी उमेश चरण आर्य, बीएसए अजय कुमार, तहसीलदार भिनगा जागृति सिंह सहित अन्य मौजूद रहे।

इन कार्यक्रमों का हुआ आयोजन
राष्ट्रीय मतदाता दिवस पर वृहद मानव शृंखला बनायी गई। इसमें डीएम व एडीएम सहित कर्मचारी व छात्र-छात्राएं शामिल रहीं। इसके साथ ही मतदाता जागरूकता दौड़, मतदाता जागरूकता परेड, मतदाता जागरूकता रैली, स्लोगन लेखन, निबंध लेखन, नुक्कड़ नाटक प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इसमें प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले प्रतिभागियों को सम्मानित किया गया। साथ ही दिव्यांग मतदाताओं को मतदेय स्थल पर उपलब्ध सुविधाओं के बारे जागरूक भी किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें