श्रावस्ती। जिले में आगामी नौ सितंबर को राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन होगा। अपर जिला जज व सचिव विधिक सेवा प्राधिकरण अजय कुमार सिंह ने बताया कि इस राष्ट्रीय लोक अदालत में सभी प्रकार के लघु वादों का निस्तारण किया जाएगा। इसके लिए कोई भी वादकारी अपने न्यायालय में वाद निस्तारण के लिए आवेदन कर सकता है। इसकी अध्यक्षता जिला सत्र न्यायाधीश देवेंद्र सिंह करेंगे। संवाद