फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shravasti News: 12 सितंबर को लगेगी राष्ट्रीय लोक अदालत

Wed, 02 Sep 2026 11:58 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, श्रावस्ती
विज्ञापन
अपने कक्ष में बैठक करते राष्ट्रीय लोक अदालत के अ​धिकारी
विज्ञापन
श्रावस्ती। उत्तर प्रदेश राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण के तत्वावधान में 12 सितंबर को राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन किया जाएगा। जिसको लेकर बुधवार को प्रभारी जिला जज व अध्यक्ष विधिक सेवा प्राधिकरण अमित कुमार प्रजापति के निर्देशन में बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में मौजूद नोडल रालोअ अवनीश गौतम ने जिला विधिक सेवा प्राधिकरण सचिव अनुप्रिया को लोक अदालत को सफल बनाने के लिए ज्यादा से ज्यादा वाद निस्तारित करवाने को निर्देशित किया। साथ ही व्यापक प्रचार-प्रसार करवाकर ज्यादा से ज्यादा लोगों को लाभान्वित करने की बात कही। बैठक में सलिल त्रिपाठी, आलोक पांडेय, वेद प्रकाश, राजीव कुमार, रितेश कुमार, राजीव यादव आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें