फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shravasti News: श्रीलंका के अनुयायियों ने गंधकुटी में की पूजा

Wed, 02 Sep 2026 11:57 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, श्रावस्ती
विज्ञापन
 गंध कुटी में प्रार्थना करते अनुयायी।-
विज्ञापन
कटरा। बौद्ध तपोस्थली श्रावस्ती बुधवार को श्रीलंका से आए अनुयायियों के 30 सदस्यीय दल से गुलजार रही। सभी अनुयायियों ने बौद्ध भिक्षु दीपालोक महाथेरो के नेतृत्व में पारंपरिक तरीके से गंधकुटी का दर्शन-पूजन किया। इस दौरान आयोजित बौद्ध सभा के दौरान भिक्षु ने चार आर्य सत्यों की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि दुख, दुख का कारण, दुख का निरोध और दुख निवारण का मार्ग ही चार आर्य सत्य हैं। उन्होंने अष्टांगिक मार्ग की जानकारी दी। बौद्ध सभा के बाद अनुयायियों ने तपोस्थली विभिन्न स्थलों का भ्रमण कर उनके इतिहास की जानकारी ली।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें