फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राष्ट्रीय बाल विज्ञान कांग्रेस परस्पर सीखने की प्रक्रिया

विज्ञापन
राष्ट्रीय बाल विज्ञान कांग्रेस प्रतियोगिता में अपने माडल दिखाते बच्चे। - फोटो : SRAWASTI
विज्ञापन
कटरा (श्रावस्ती)। जगतजीत इंटर कॉलेज में शनिवार को राष्ट्रीय बाल विज्ञान कांग्रेस का जिला स्तरीय बाल वैज्ञानिक सम्मेलन आयोजित हुआ। अध्यक्षता विद्यालय के प्राचार्य ने की। इस दौरान मुख्य अतिथि के रूप में इकौना के बाल रोग विशेषज्ञ मौजूद रहे। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि ने मां सरस्वती के चित्र के समक्ष दीप जलाकर की। प्रतियोगिता में परमजीत मौर्य व अनुराधा पांडेय के मॉडल सबसे बेहतरीन रहे।
विज्ञापन

बाल रोग विशेषज्ञ डॉ. एके मिश्रा ने कहा कि राष्ट्रीय बाल विज्ञान कांग्रेस का मुख्य उद्देश्य बच्चों को राष्ट्र के भविष्य के प्रति सार्थक सपने संजोने व उन्हें साकार करने के लिए प्रोत्साहित करना है। ऐसे आयोजन से बच्चों को विज्ञान विधि का इस्तेमाल करने का हुनर सीखने का अवसर मिलता है।
आयोजन समिति के अध्यक्ष प्रदीप कुमार बौद्ध ने कहाकि राष्ट्रीय बाल विज्ञान कांग्रेस कोई प्रतियोगिता नहीं, बल्कि परस्पर सीखने सिखाने की एक प्रक्रिया है। इसके माध्यम से बच्चे विज्ञान विधि से कार्य करना सीखते हैं। इससे वह अपने अंदर छिपी प्रतिभा को पहचान पाते हैं। साथ ही वह समाज संकल्पना एवं धारणाओं के अनुरूप स्थानीय समस्याओं पर कार्य करते हैं।
विज्ञापन

विद्यालय के प्रधानाचार्य डॉ. भूदेश्वर पांडेय ने कहा कि प्रतियोगिताओं में बच्चे संपूर्ण प्रक्रिया को लिपिबद्ध करते हैं, और उसे निर्णायकों के समक्ष प्रस्तुत करते हैं। इन संपूर्ण क्त्रिस्याकलापों के माध्यम से वह अपनी संकल्पना भावनाओं एवं विचारों को साकार स्वरूप प्रदान करने की व्यावहारिक विधि से अवगत होते हैं। हम यह कह सकते हैं कि वह करके सीखते हैं। राम बिहारी बाजपेई ने कहाकि जन जन में वैज्ञानिक सोच विकसित करना ही राष्ट्रीय बाल विज्ञान कांग्रेस का उद्देश्य है।
प्रतियोगिता में सीनियर वर्ग में परमजीत मौर्य प्रथम जगतजीत इंटर कॉलेज, महक सिंह द्वितीय सत्या द आर्यन विद्यालय तथा जगतजीत इंटर कॉलेज के आनंद श्रीवास्तव तृतीय स्थान पर रहे। वहीं जूनियर वर्ग में अनुराधा पांडेय प्रथम सत्या द आर्यन विद्यालय, वैष्णवी गुप्ता द्वितीय कैंपस मार्टियस एकेडमी तथा आलोक शर्मा चंद्रावती रॉयल हायर सेकेंडरी स्कूल इकौना तृतीय स्थान पर रहे।
इस मौके पर विजेता प्रतिभागियों को प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया। मौके पर शिवकुमार पाठक, दुष्यंत कुमार, विष्णु कुमार उपाध्याय, संतोष कुमार पांडे, अन्नू यादव, पंकज कुमार शुक्ला, बाबूराम शुक्ला, राजदीप श्रीवास्तव, श्रीनिवास तिवारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें