फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राष्ट्रीय बाल विज्ञान कांग्रेस बच्चों को देता बेहतर मंच

विज्ञापन
विज्ञापन
कटरा (श्रावस्ती)। राष्ट्रीय बाल विज्ञान कांग्रेस का नोडल स्तरीय बाल वैज्ञानिकों का सम्मेलन जगतजीत इंटर कॉलेज इकौना में गुरुवार को आयोजित किया गया। जिसकी अध्यक्षता विद्यालय के प्राचार्य ने की। इस दौरान जगतजीत इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य डॉ. भूदेश्वर पांडे ने कहा कि राष्ट्रीय बाल विज्ञान कांग्रेस एक ऐसा मंच है जो बच्चों को सूक्ष्म स्तर पर छोटी-छोटी गतिविधियां करने का अवसर देता है।
विज्ञापन

इसकी नींव मध्य प्रदेश की संस्था ग्वालियर साइंस सेंटर द्वारा डाली गई थी। इसी के बाद से इस कार्यक्रम को राष्ट्रीय स्तर तक फैलाने के लिए इसे राष्ट्रीय विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी संचार परिषद विज्ञान एवं तकनीकी विभाग भारत सरकार ने अपना लिया। जिला एकेडमिक समन्वयक श्रीनिवास तिवारी ने कहा कि इससे बच्चों, अभिभावकों तथा शिक्षकों में वैज्ञानिक चेतना का विकास होगा। जिससे लंबे समय में समाज को काफी फायदा पहुंचेगा। इसलिए 1993 से सीएससी का यह कार्यक्रम सफलतापूर्वक संचालित किया जा रहा है।
नोडल स्तर से जिला स्तरीय सम्मेलन के लिए हिना सिद्दीकी, शिवानी शुक्ला, खुशी मिश्रा, अब्दुल कलाम, अनुराग पाठक तथा नीरज कसौंधन का चयन भी किया गया। इस मौके पर वरिष्ठ सलाहकार राष्ट्रीय बाल विज्ञान कांग्रेस आरबी बाजपेई, अभिषेक यादव व विद्यालय के विद्यार्थी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें