फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

देश के कोने कोने से बाल प्रतिभाओं को निखारती है राष्ट्रीय बाल विज्ञान कांग्रेस

विज्ञापन
बाल वैैज्ञानिकों को पुरस्कृत करते प्राचार्य व अन्य - फोटो : SRAWASTI
विज्ञापन
कटरा (श्रावस्ती)। इकौना के जगतजीत इंटर कॉलेज में राष्ट्रीय बाल विज्ञान कांग्रेस का जिला स्तरीय सम्मेलन आयोजित हुआ। इसमें मुख्य रूप से सीएचसी इकौना के बाल रोग डॉ. अजय कुमार मिश्रा विशेषज्ञ मौजूद रहे।
विज्ञापन

कार्यक्रम की शुरुआत बाल रोग विशेषज्ञ ने मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण कर किया। इस दौरान डॉ. अजय ने कहा कि राष्ट्रीय बाल विज्ञान कांग्रेस भारत सरकार के विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विभाग का एक प्रमुख कार्यक्रम है। जिसे राष्ट्रीय विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी संचार परिषद उत्प्रेरित करती है। इसका मुख्य उद्देश्य देश के कोने-कोने में जाकर विज्ञान प्रतिभाओं की खोज करना एवं बच्चों में वैज्ञानिक चेतना का अंकुरण कर उन्हें स्थानीय परिवेश में तार्किक वैज्ञानिक खोज की दिशा में आगे बढ़ाना है। बाल वैज्ञानिक देश के स्वर्णिम भविष्य हैं। विद्यालय के प्रधानाचार्य डॉ. भूदेश्वर पांडे ने कहा कि इस कार्यक्रम से नवयुवकों में खोजी प्रवृत्ति को बल मिलता है।
वरिष्ठ सलाहकार अरबी बाजपेई ने कहा कि राष्ट्रीय बाल विज्ञान कांग्रेस कोई प्रतियोगिता नहीं है बल्कि परस्पर सीखने सिखाने की एक प्रक्रिया है। इस सम्मेलन में जिले से पांच बच्चों का चयन राज्य स्तरीय सम्मेलन के लिए किया गया है। जिसमें अनुपम शुक्ला सत्या दी आयरन विद्यालय इकौना, आलोक कुमार शर्मा चंद्रावती स्मारक रॉयल हाई स्कूल इकौना, अबुल कलाम जगतजीत इंटर कॉलेज इकौना, लक्ष्मी देवी चौधरी रामबिहारी बुद्ध इंटर कॉलेज श्रावस्ती, आशुतोष बौद्ध कैंपस मार्टियस एकेडमी इकौना का नाम शामिल है। इस मौके पर अध्यक्ष आयोजन समिति राष्ट्रीय बाल विज्ञान कांग्रेस प्रदीप कुमार बौद्ध, पवन कुमार सिंह बौद्ध, श्रीनिवास तिवारी, शिवकुमार पाठक, सुधीर कुमार पांडे सहित कई अन्य शिक्षक व शिक्षिकाएं तथा बाल वैज्ञानिक मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें