फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नागरिकता संसोधन एक्ट के खिलाफ प्रदर्शन करने से पहले ही हुए नजरबंद

विज्ञापन
विज्ञापन
श्रावस्ती। नागरिकता संशोधन कानून के खिलाफ प्रदर्शन करने से पूर्व ही अल्प संख्यक समुदाय के नेता घरों में नजरबंद हो गए। सभी प्रमुख व्यक्तियों के घर व कार्यालय के सामने भारी पुलिस बल तैनात रहा। वहीं इस दौरान अल्प संख्यक समुदाय के कुछ लोगों ने अपने घर की चौखट पर ही एसडीएम व सीओ को बुलाकर उन्हें ज्ञापन सौंपा। कहीं कोई प्रदर्शन या फिर हिंसक घटना न हो, इसके लिए सभी प्रमुख स्थानों पर पुलिस बल व ड्रोन कैमरे लगाए गए थे।
विज्ञापन

अल्प संख्यक समुदाय नागरिकता संशोधन कानून का विरोध कर रहा है। इस विरोध को सड़कों पर उतारने के लिए सोमवार को अल्प संख्यक समुदाय ने प्रशासन को सूचना दी थी। इस सूचना पर प्रशासन ने भिनगा नगर को ही छावनी में तब्दील कर दिया। ईदगाह से लेकर मुख्य बाजार तक भारी संख्या में पुलिस तैनात कर दी गई। स्थिति ऐसी बनी कि सभी नेताओं को सड़क पर उतरने की अनुमति मिलना तो दूर उन्हें घर से बाहर न निकलने को कहा गया।
इसका असर यह रहा कि प्रदर्शन के लिए लोग जुट ही नहीं पाए जिसके चलते बाद में एसडीएम भिनगा को पूर्व चेयरमैन नगर पंचायत नादिर शाह के दरवाजे पर बुलाकर उन्हें ज्ञापन सौंपा गया। इस मौके पर भिनगा विधायक असलम रायनी भी मौजूद रहे। इस दौरान मौलाना गुल मोहम्मद, इस्तियाक सिद्दीकि, सूफी सगीर, रईश अहमद, जाकिर, चांद बाबू, आरिफ व इरफान सहित कई अन्य लोग उपस्थित रहे।
विज्ञापन

चौधरी चरण सिंह की जयंती मनाने के लिए सुबह जब सपा कार्यकर्ता पार्टी कार्यालय पहुंचे तो धारा 144 लागू होने के कारण कार्यालय के सामने भारी संख्या में पुलिस बल तैनात मिला। पुलिस आने-जाने वाले लोगों को जुटने नहीं दे रही थी। इससे नाराज सपा जिलाध्यक्ष जितेंद्र यादव ने डीएम को एक पत्र भेज कर आरोप लगाया कि कार्यालय में कार्यक्रम पूर्व नियोजित था लेकिन पुलिस कार्यकर्ताओं को कार्यालय में जाने नहीं दे रही थी।
जिले में प्रदर्शन की सूचना के बाद प्रशासन सुबह से ही मुस्तैद दिखा। थानावार मुख्यालय भिनगा आने वाले सभी प्रमुख मार्ग पर पुलिस सुबह से ही मुस्तैद रही। भिनगा नगर सहित अन्य स्थानों पर प्रत्येक आने-जाने वाले वाहनों की पुलिस ने सघन जांच की।
सीओ भिनगा डॉ. जंग बहादुर यादव ने बताया कि विरोध प्रदर्शन की सूचना के कारण भिनगा नगर छावनी में तब्दील रहा। ईदगाह से लेकर नई बाजार, पुरानी बाजार में हर घर के सामने पुलिस की सक्रियता दिखाई दी। यही स्थिति इकौना, जमुनहा, सिरसिया व गिलौला में देखी गई। शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए जिले में इंस्पेक्टर, उप निरीक्षक, सिपाहियों को तैनात किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें