फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shravasti News: भाकियू कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन कर सौंपा ज्ञापन

Mon, 06 Feb 2023 10:56 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, श्रावस्ती
विज्ञापन
विज्ञापन
श्रावस्ती। भाकियू कार्यकर्ताओं ने किसानों की समस्याओं को लेकर सोमवार सिरसिया ब्लाॅक परिसर में प्रदर्शन किया। इस दौरान मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन बीडीओ को सौंपा गया। ज्ञापन में भारतीय किसान यूनियन के ब्लाॅक अध्यक्ष विजय कुमार शुक्ला ने कहा है कि ककरा घाट पर पुल निर्माण न होने से आवागमन में असुविधा हो रही है। ऐसे में पुल निर्माण कराया जाए। इकौना से सिरसिया तक टू लेन मार्ग बनाया जाए। लक्ष्मनपुर को पूर्व सपा सरकार में ब्लाॅक का दर्जा दिया गया था जिसे बहाल किया जाए। विकासखंड सिरसिया के ग्राम गब्बापुर में बने कृषि विज्ञान केंद्र का समुचित ढंग से संचालन प्रारंभ कराया जाए। मनरेगा मजदूरों को समय से मजदूरी का भुगतान कराया जाए। अक्टूबर माह में आई बाढ़ के कारण क्षेत्र के किसानों की फसल नष्ट हो गई थी। ऐसे में किसानों को प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना का लाभ दिलाया जाए। इस दौरान काफी संख्या में भाकियू कार्यकर्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें