फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shravasti News: यातायात नियमों व संकेतकों के प्रति किया जागरूक

Sat, 21 Jan 2023 12:17 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, श्रावस्ती
विज्ञापन
विज्ञापन
श्रावस्ती। सड़क सुरक्षा माह के तहत भिनगा के ईदगाह तिराहे पर वाहन जांच अभियान चलाया गया। एआरटीओ ने लोगों को यातायात नियमों व संकेतकों के बारे में जानकारी दी।सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी विनीत कुमार मिश्र ने कहा कि वाहन जांच का मुख्य उद्देश्य लोगों को यातायात नियमों की जानकारी देने के साथ इसका पालन करने के लिए प्रेरित करना है। हेलमेट व सीट बेल्ट लगाना अनिवार्य है। इससे जहां पुलिस की कार्रवाई से बचेंगे, स्वयं की सुरक्षा भी होगी।
विज्ञापन

यात्री व मालकर अधिकारी रणवीर सिंह चौहान ने वाहनों में हूटर, प्रेशर हॉर्न आदि की जांच कर इसका प्रयोग न करने की सलाह दी। इस मौके पर प्रभारी निरीक्षक यातायात मनीष पांडे, वरिष्ठ सहायक सचिन शुक्ला सहित अन्य कर्मचारी मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें