फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shravasti News: चिकित्सक व तीमारदार में विवाद, ओपीडी में छह घंटे ठप रहा काम

Fri, 20 Jan 2023 12:11 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, श्रावस्ती
विज्ञापन
विज्ञापन
श्रावस्ती। संयुक्त जिला चिकित्सालय में बुधवार रात इलाज के दौरान चिकित्सक व तीमारदार में विवाद हो गया था। दोनों पक्षों ने रात में ही भिनगा पुलिस को शिकायती पत्र दिया था। इसके बाद चिकित्सक के समर्थन में बृहस्पतिवार को स्वास्थ्य कर्मियों ने छह घंटे ओपीडी बंद कर दी। दोनों पक्षों में सुलह के बाद अस्पताल में फिर काम शुरू हुआ। संयुक्त जिला चिकित्सालय भिनगा में बुधवार रात आपातकालीन चिकित्सा के लिए अधिवक्ता वेद प्रकाश मिश्र अपने पिता को लेकर आए थे। उनका आरोप है कि ड्यूटी पर तैनात चिकित्सक ने मरीज से अभद्रता की। इसकी शिकायत रात को ही भिनगा पुलिस से की। इसके बाद संयुक्त जिला चिकित्सालय में कार्यरत चिकित्सक डॉ. शिवम प्रियदर्शी ने भी भिनगा पुलिस को एक शिकायती पत्र दिया था।
विज्ञापन


इसमें मरीज के अधिवक्ता पुत्र पर अस्पताल में हंगामा करने का आरोप लगाया था। रात की इस घटना के बाद चिकित्सक के समर्थन में बृहस्पतिवार सुबह चिकित्सक व स्वास्थ्य कर्मियों ने ओपीडी बंद करवा दी। सुबह आठ से दोपहर एक बजे तक संयुक्त जिला चिकित्सालय की ओपीडी बंद होने से दूरदराज से आए मरीजों को परेशानियों का सामना करना पड़ा। वहीं सीएमएस डॉ. जेता सिंह ने बताया कि अब दाेनों पक्ष समझौता कर चुके हैं। इसलिए अब कोई कार्रवाई नहीं हो गी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें