श्रावस्ती। सोनवा के बाबूपुरवा भैंसरा निवासी रामछबीले की बीते 22 नवंबर 2020 को हत्या कर दी गई थी। मंगलवार को घटना का खुलासा करते हुए सोनवा पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार र जेल भेजा है। पुलिस अधीक्षक अरविंद कुमार मौर्य ने बताया कि रामछबीले पुत्र सूर्यलाल की ख्ेात जाते समय अज्ञात ने हत्या कर दी थी। प्रभारी निरीक्षक सोनवा देवेेंद्र कुमार पांडे नेे विवेचना के दौरान कई के नाम उजागर किए थे। जिनकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस लगातार प्रयास कर रही थी।
लल्लू चौहान व गन्नू चौहान की गिरफ्तारी के लिए 15-15 हजार का पुरस्कार घोषित किया गया था। अपर पुलिस अधीक्षक बीसी दूबे व क्षेत्राधिकारी इकौना महेंद्र पाल शर्मा के नेतृत्व में सोनवा पुलिस ने आरोपी लल्लू चौहान व गन्नू चौहान को गिरफ्तार कर लिया। जिनकी निशानदेही पर मृतक का टिफिन तथा हत्या में प्रयुक्त रस्सी बरामद की गई है। गिरफ्तार आरोपियों पर वर्ष 2012 में गिलौला थाने में एक हत्या तथा चोरी सहित अन्य धाराओं के कई अन्य मुकदमे दर्ज है। गिरफ्तार आरोपियों को न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उन्हें जेल भेजा गया है। अन्य की गिरफ्तारी के लिए तलाश जारी है। (संवाद)