फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shravasti News: धूप से सर्दी पर लगी लगाम

Thu, 01 Feb 2024 12:35 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, श्रावस्ती
विज्ञापन
विज्ञापन
- तीन दिनों से चमकीली धूप से मिली राहत
विज्ञापन

- फसलों पर भी कम हो गया पाला का असर
संवाद न्यूज एजेंसी
श्रावस्ती। मौसम का मिजाज सामान्य हो चुका है। तीन दिनों से निकलने वाली धूप के कारण मौसम सर्दी पर लगाम लग गई है। शीतलहर का प्रकोप झेल रहे लोगों को काफी राहत मिली है। सर्दी कम होने से फसलों पर पाला का असर भी कम हो गया है।
विज्ञापन

शीतलहर का प्रकोप अब थम गया है। सोमवार से निकलने वाली धूप के कारण मौसम बदल रहा है। ऐसे में जहां लोगों को कंपकपाती ठंड से राहत मिली है। वहीं खेतों में लगी फसलों को भी फायदा बताया जा रहा है। विगत तीन दिनों से निकलने वाली धूप के कारण जहां पशुओं को राहत मिली। वहीं खेतों में लगी सरसों व आलू सहित अन्य फसलों पर मंडरा रहा खतरा भी टल गया है। मौसम सामान्य होने के कारण जहां मार्गों पर चहल पहल दिखाई देने लगी है। वहीं बाजार में भी रौनक देखी जा रही है। जिसका असर व्यापार पर भी दिख रहा है। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें