फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shravasti News: गोवंश से टकराए बाइक सवार, एक की मौत

Thu, 27 Aug 2026 12:32 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, श्रावस्ती
विज्ञापन
जयपत्तर पुरवा के पास पड़ी क्षतिग्रस्त बाइक व मृतक साहिल खान।
विज्ञापन
गिरंट बाजार। हरदत्तनगर गिरंट क्षेत्र में बदला-गिरंट मार्ग पर जयपत्तरपुरवा के पास मंगलवार देर रात गोवंश से बाइक टकराने से 15 वर्षीय किशोर साहिल खान की मौके पर मौत हो गई, जबकि दो सगे भाई अमजद खान (12) और साहिल खान (8) पुत्र जाहिद अली गंभीर रूप से घायल हो गए। तीनों हरदत्तनगर गिरंट क्षेत्र की ग्राम पंचायत बभनपुरवा निवासी साहिल के साथ बाइक से बारावफात का जुलूस देखने बदला चौराहा गए थे। रात करीब एक बजे वे वापस घर लौट रहे थे। इसी दौरान सड़क किनारे बैठा गोवंश रस्सी तोड़कर अचानक सड़क पर आ गया। बाइक चला रहे साहिल ने संभालने का प्रयास किया, लेकिन टक्कर हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को इलाज के लिए बहराइच भेजा और शव पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया।

जयपत्तर पुरवा के पास पड़ी क्षतिग्रस्त बाइक व मृतक साहिल खान।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें