फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shravasti News: श्रीलंका के अनुयायियों ने की फूल पूजा

Thu, 27 Aug 2026 12:28 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, श्रावस्ती
विज्ञापन
गंध कुटी में फूलपूजा करते अनुयायी।
विज्ञापन
कटरा। बौद्ध तपोस्थली श्रावस्ती बुधवार को श्रीलंका से आए 40 सदस्यीय अनुयायियों के दल से गुलजार रही। बौद्ध भिक्षु देवानंद के नेतृत्व में सभी ने विश्व शांति के लिए गंध कुटी व आनंद बोधि में पारंपरिक फूल पूजा की। बौद्ध सभा में देवानंद ने कहा, बुद्ध की शिक्षा व्यावहारिक है। इसमें रहस्य व आडंबर का स्थान नहीं है। उन्होंने दुखों के कारण व उनके निरोध का उपाय बताया। पूजन के बाद दल ने शिवली स्तूप, कौशाम कुटी, सभा मंडप, सूर्य कुंड, कच्ची व पक्की कुटी देखीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें